ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से की कटावरोधी काम शुरू कराने की मांग.. प्रखंड की पुनामा प्रतापनगर पंचायत के कोरचक्का गांव में कोसी नदी पर भीषण कटाव शुरू हो गया है। रविवार को गांव स्थित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का कुछ हिस्सा कोसी नदी में समा गया। कटाव की रफ्तार को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि एक-दो दिन में पूरी सड़क नहीं में विलीन हो जाएगी।
यह गांव की महत्वपूर्ण सड़क है जिससे हजारों की आबादी आवागमन करती है। एक तरफ जहां सड़क के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है वहीं दूसरी ओर कई लोगों के घरों पर भी कटाव की जद में हैं। वर्तमान में करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में कटाव हो रहा है।

जहां पिछले 3 से 4 दिनों में कहीं पर 5 फीट तो कहीं पर 2 फीट कटान हुआ है। ग्रामीण गौरी शंकर राय ने इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन देकर जल्द कटावरोधी काम शुरू कराने की मांग की है।


