नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने गोनरचक गांव में 15 अक्टूबर की रात नीलम भारती हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पति सर्वेश मंडल की दूसरी पत्नी काजल कुमारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के कोइरी टोला शिवाजी नगर निवासी अमित कुमार और बांका के रजौन के सीताराम पासवान की पुत्री लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं। पुलिस की जांच में अमित कुमार का नाम इस कांड में सामने आया है।

जबकि काजल कुमारी और लक्ष्मी कुमारी इस मामले में प्राथमिकी आरोपी हैं। हत्याकांड के मुख्य आरोपी नीलम भारती के पति सर्वेश मंडल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सर्वेश मंडल की दूसरी पत्नी काजल कुमारी और लक्ष्मी कुमारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। 2019 में नवगछिया थाना क्षेत्र में जाली नोटों की खरीद बिक्री के मामले में काजल कुमारी आरोपी है

वहीं लक्ष्मी कुमारी के खिलाफ सबौर थाने में शराब बेचने के आरोप में केस दर्ज है। नीलम की हत्या मामले में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। बता दें कि 15 अक्टूबर की रात गोनरचक वार्ड छः से वार्ड सदस्य पद की प्रत्याशी नीलम भारती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पति सर्वेश मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *