नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 400 से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107 की कार्रवाई की गई है। वहीं कुख्यात अपराधियों को जिला से बाहर रखने को लेकर के सीसीए तीन की कार्रवाई 12 अपराधियों के ऊपर की गई है।
Total Downloads: 102

थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए हम लोगों ने हर संभव कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई कुख्यात अपराधियों को मतदान के दिन जिला से बाहर रहे इसके लिए सीसीए तीन की कार्रवाई की गई है। इसका नोटिफिकेशन भी अपराधियों को कर दिया गया है।

