नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी पकड़ा निवासी भरत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद चार वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर छुपकर रह रहा था। वह कभी-कभी छुपकर घर भी आता था।


थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2018 में रंगरा ओपी क्षेत्र से हरनाथचक से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *