नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर यात्रियों को सभी तरह की पुलिस की सुरक्षा रहे इसके लिए गुरुवार को कटिहार जीआरपी के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने नगर थाना के साथ बैठक की। इसके साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने गुरुवार को नवगछिया जीआरपी थाने का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 102
इस मौके पर जीआरपी थाना के अधिकारी सहित नवगछिया नगर थाना के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर एवं रेल थाना के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष से जो भी सहयोग मिले नवगछिया जीआरपी को सहयोग लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पर्व त्योहार का समय है। ट्रेनों में यात्री यात्री दूर-दूर से आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा सही हो इस पर विशेष नजर है। वहीं थाना स्तर पर लंबित मामलों के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतर राज्य स्तर के ट्रेनों पर विशेष नजर रखें।

