नवगछिया। नवगछिया मॉडल स्टेशन पर शनिवार को खगड़िया रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कटिहार बरौनी एवं बरौनी कटिहार के बीच चलने वाली कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया।
Total Downloads: 351
पकड़े गए कुल 350 यात्रियों से एक लाख 46 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया और आगे यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई। वहीं 31 यात्रियों को रेल दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया

जिनसे कुल 28,500 रुपया वसूल किया गया एवं रिहा कर दिया गया। चेकिंग अभियान में सहयोग हेतु रेल सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग मिला। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक राम बालक यादव एवं अधीनस्थ टीटीआई ने सहयोग किया।

