नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड में चलने वाली टाटा लिंक एक्सप्रेस 17 नवंबर से पुनः टाटा स्टेशन से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को एवं 19 नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को ट्रेन खुलेगी। यह ट्रेन कटिहार से नवगछिया, बिहपुर, नारायणपुर स्टेशन पर रुकती हुई बरौनी के रास्ते झाझा स्टेशन, जमुई, किऊल जंक्शन, जसीडीह, पुरूलिया जंक्शन, चितरंजन, आसनसोल होते टाटानगर स्टेशन तक जाती है और इसी रूट से टाटा स्टेशन से कटिहार तक आती है।


इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के आठ एवं शयनयान श्रेणी के सात, थ्री एसी के एक और सेकेंड एसी के कोच और दो ब्रेकभान रहेंगे। नवगछिया स्टेशन पर टाटा की ओर जाने वाली ट्रेन दोपहर 3.07 बजे आएगी और कटिहार की ओर जाने वाली ट्रेन दोपहर 12.30 बजे आएगी। इस ट्रेन के ठहराव के लिए स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राणा, कौशल जयसवाल एवं अन्य ने रेलवे पदाधिकारियों सहित बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से मांग की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *