नवगछिया। छठ पूजा को लेकर नवगछिया बाजार  सहित घाटों को रोशनी से जगमग किया जा रहा है। नवगछिया नगर  सहित छठ घाटों पर जाने वाले रास्तों के वेपर लाइट को दुरुस्त किया जा रहा है।  कई वार्डों में छूटे बिजली पोल पर भी वेपर लाइट लगायी जा रही है। सभी घाटों एवं रास्तों में सुरक्षा के सारे इंतजाम किये जा रहे हैं।


पार्षद मुन्ना भगत ने बताया कि बाजार के वार्ड नं 21 में हडियापट्टी, घाट ठाकुरबाड़ी, कृतिम घाट में, वार्ड 17 के बालभारती एवं गोशाला के पोखर, वार्ड नं 14 के चैतीदुर्गा मंदिर प्रांगण में, नगर परिषद के पीछे खरनई नदी, स्टेशन रोड खरनई नदी वार्ड नं 22 एवं 23 में एवं मिल्की घाट कोसी नदी सहित कई जगहों पर छठ पर्व मनाया जा रहा है।  नगर परिषद ने लोगों से शराब न पीने एवं जुआ लॉटरी नहीं खेलने की भी अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *