नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठपूजा के कद्दू भात के दिन तक छठ घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। रंगरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कलबलिया नदी के किनारे हजारों श्रद्धालु छठ पर्व करते हैं। हाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी में पानी रहने के कारण व्रतियों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Total Downloads: 354
नदी किनारे जहां व्रती खड़े होकर सूप उठाती हैं वहां पर कमर भर पानी होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रखंड के लखी घाट में नदी के किनारे काफी पानी होने के कारण घाट खतरनाक है।

वहीं राजू भगत बासा के पास भी नदी खतरनाक है। स्थानीय लोगों द्वारा लाख प्रयास किए जाने के बावजूद घाट पर्व के लायक नहीं बन पा रहा है जिससे लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी अरुण चौधरी ने कहा कि हमलोग छत पर ही छठ पर्व मनाएंगे।
