रंगरा| मुरली चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में चोरों ने बुधवार की रात चाेरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार मुरली गांव निवासी पूनम साह ने बताया कि बुधवार काे दुकान में ताला लगा कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह 8 बजे दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था अाैर दुकान में रखा सारा सामान गायब था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
![]()
छठ पर्व के कारण सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रंगरा थानाध्यक्ष मो. महताब खान ने बताया कि दुकानदार ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →