पूर्णिया। बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। पूर्णिया में कुछ अपराधियों ने जिला पार्षद के पति विश्वजीत सिंह उर्फ रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्‍या कर दी। घटना के बाद खून से सना शव वहां मिला है। मृतक की पत्‍नी अनामिका सिंह अभी जिला पार्षद हैं। कहा जा रहा है कि चुनावी रंजिश के कारण यह हत्‍या हुई है।


जानकारी के अनुसार पूर्णिया के सरसी थाना के समीप सरसी के पूर्व जिला पार्षद विश्वजीत सिंह उर्फ रिंकू सिंह तथा वर्तमान जिला पार्षद अनामिका सिंह के पति की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या कर दी। हत्या की घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब विश्वजीत सिंह सरसी पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। अपराधियों ने कई राउंड ताबड़तोड़ गोली उनपर चला दी। गोली लगने के कारण तत्‍काल उसकी मौत उसी जह हो गई।


यह घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है। पुलिस को सूचना दी गई। काफी संख्‍या में पुलिस बल वहां तैनात हैं। हत्‍या के विरोध में लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शव उठाने नहीं दे रहे। पुलिस सभी को समझा रही है। पुलिस ने आश्‍वासन दिया है कि अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *