रंगरा ओपी के पास एनएच-31 पर शुक्रवार की संध्या ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नाथनगर निवासी प्रियांशु तिवारी और बांका निवासी ओम प्रकाश झा शामिल हैं।

घटना के बाद घायलों को रंगरा पुलिस ने रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक से नाथनगर जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।

बिहपुर बस स्टैंड  के समीप एनएच-31  पर हीरा चिमनी भट्ठा के समीप गुरुवार की देर रात बाइक सवार युवक को वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में मड़वा पश्चिम पंचायत वार्ड नंबर तीन निवासी मो. मंजूर (30) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठा छोटा भाई मो. छोटू जख्मी हो गया।

सड़क हादसे की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मृतक के घर जैसे पहुंची की घर में कोहराम मच गया। पत्नी रवीना खातून, बेटी रोशनी खातून एवं पुत्र मो. बरकत एवं मो. सारजिल का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घर में मृतक ही अकेला कमाने वाला था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *