भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा वर्तमान में चलायी जा रही पूर्व मध्य रेल की नियमित मेल-एक्सप्रेस व हाली डे स्पेशल ट्रेनों के लिए स्पेशल ट्रेन का दर्जा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जिन ट्रेनों के सामान्य श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था है वह यथावत जारी रहेगी। साथ ही पूर्व में जो कोच अनारक्षित घोषित किए गए थे, वह अनारक्षित बने रहेंगे। वैसे यात्री जो अपना यात्रा टिकट पूर्व में ही आरक्षित करवा चुके हैं। वैसे यात्रियों से ना ही किराया का अंतर लिया जाएगा और ना ही किसी प्रकार की धन वापसी होगी।

सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का कोच संयोजन एवं ठहराव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। मालूम हो कि कोविड 19 के कारण यात्रियों के व्यापक स्वास्थ्य हित को देखते हुए रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब सभी मेल- एक्सप्रेस ट्रेन अपने पुराने नंबर से ही चलायी जाएगी। अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने नवाली पूर्व मध्य रेल की 148 मेल- एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पुराने नंबर से किया जाएगा।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के बीच चलायी जानेवाली 02393 स्पेशल ट्रेन अपने पुराने नंबर 12393 से, 03388 धनबाद- हावडा स्पेशल अपने पुराने नंबर 22388 एवं 03259 पटना- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्पेशल अब पुराने नंबर 82355 से चलेगी। इसी तरह अन्य ट्रेनों का परिचालन अब उनके पुराने नंबर से ही होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *