नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा 19 नवम्बर को रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की गई। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया लक्ष्मीबाई जयंती पर उनके स्वाभिमान, देशप्रेम, एवं वीरता को नमन करते हुए एक स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी।
Total Downloads: 360
यह स्वाभिमान यात्रा मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया से सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया तक जाएगी , तत्पश्चात सावित्री पब्लिक स्कूल में आज की मणिकर्णिका विषय पर छात्रा संवाद का आयोजन किया गया है।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं तक रानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा, वीरता, कार्यकुशलता एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को पहुंचाना है। एम ए एम कॉलेज अध्यक्ष कोमल राज ने बताया कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राएं हिस्सा लेंगी। प्रेस कांफ्रेंस में जी बी कॉलेज मंत्री वाणी साह एवं बी एल एस कॉलेज मंत्री गुलअफशा शेख उपस्थित थी।
