नवगछिया। गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड के गंगा प्रसाद बांध के आसपास सैकड़ों एकड़ भूमि में बाढ़ का पानी फंस जाने के कारण दोनों प्रखंडों के सैकड़ों किसान खेतों में बुआई नहीं कर पाए हैं। बाढ़ के पानी के जमाव के कारण खेतों में फसल की बुआई नहीं होने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

किसानों के दो महीने से पदाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों की गुहार पर भागलपुर सांसद अजय मंडल ने जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं विभाग के मुख्य अभियंता से बात की। उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार को फंसे पानी को अविलंब निकालने के लिए व्यवस्था बनाने को कहा, ताकि किसान खेतों में जल्द से जल्द बुआई कर सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *