नवगछिया। गोपालपुर एवं इस्माईलपुर प्रखंड में गुरुवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के नामांकन शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड में कुल 117 लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन किया। जिसमें मुखिया के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 6, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 70, पंच पद के लिए 30 एवं सरपंच पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मीना कुमारी चौधरी ने बताया कि यहां नामांकन के लिए 11 काउंटर बनाये गये हैं जिसमें सभी पद के लिए नामांकन हो रहा है। इस्माईलपुर प्रखंड में 108 लोगों ने नामांकन किया।
जिसमें मुखिया पद के लिए 5, पंचायत समिति के लिए 5, वार्ड सदस्य पद के लिए 66, पंच पद के लिए 29 एवं सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि 8 टेबल पर नामांकन अलग-अलग जगहों पर लिया जा रहा है।


