तिलकामांझी पुलिस की पहल पर रविवार को एक जाेड़े ने परिजनों की सहमति से थाने में सात फेरे लिये। विक्रमशिला कॉलोनी की काजल कुमारी और लोदीपुर के तहबलपुर के बिजली मिस्त्री प्रभाकर कुमार की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुई थी। पहले 29 नवंबर और फिर 7 दिसंबर को शादी की तारीख मुकर्रर भी हुई थी। लेकिन लड़का पक्ष बार-बार शादी की तिथि आगे बढ़ा रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस कारण लड़कीवालों को लग रहा था कि कहीं लड़का शादी से मुकर न जाए। शनिवार को लड़की ने लड़के को फोन कर हवाई अड्डा के पास बुलाया। वहां लड़की के परिजनों ने प्रभाकर को पकड़ लिया और उसे तिलकामांझी थाने लेते गए और वहां पुलिसकर्मियों को सारी कहानी बताई।

थानेदार ने दाेनाें पक्षाें के परिजनों काे बुलाकर शादी के लिए राजी किया

प्रभारी थानेदार भानु प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाया और उनकी बात सुनी। पुलिस ने तय किया कि शादी जल्द से जल्द हो जाए। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए और रविवार को थाने में ही प्रभाकर और काजल ने पुलिस के समक्ष एक-दूसरे को जयमाला पहना कर जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने की कसम खाई। प्रभाकर ने काजल की मांग में सिंदूर भरा।

इसके बाद दोनों के परिजन लड़का-लड़की को विधिवत शादी कराने के लिए पास के मंदिर में ले गए। इससे पूर्व थाने में शादी संपन्न होने के बाद वर-वधु को प्रभारी थानेदार भानु प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद दिया। काजल को उसके पति के साथ थाने से विदा किया। थाने में होने वाली शादी को देखने के लिए आसपास के लोग जुट गए थे। सभी लोगाें ने तिलकामांझी पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet