नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड में नामांकन के चौथे दिन विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की भीड़ समर्थकों के साथ गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के निकट स्थित सैदपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में उमड़ पड़ी। गोपालपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार खुद मुस्तैद होकर भीड़ नियंत्रण करते दिखे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखिया पद हेतु 30 उम्मीदवार, पंचायत समिति पद के लिए 20 उम्मीदवार, सरपंच पद के लिए 13 उम्मीदवार, वार्ड सदस्य के लिए 165 एव पंच के लिए 65 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किये।
वहीं इस्माईलपुर प्रखंड में भी नामांकन कार्य सोमवार को नियमित रूप से जारी रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यहां पर 50 से अधिक उम्मीदवारों ने मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत सदस्य एवं पंच पद के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में सोमवार को जिला परिषद पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। गोपालपुर प्रखंड जिला परिषद के लिए चार, इस्माईलपुर प्रखंड जिला परिषद के लिए एक ने नामांकन दाखिल किया।

