नवगछिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन दिए जाने के कारण मंगलवार को 11 बजे दिन के बाद से ही गोपालपुर से मकनपुर चौक तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्याशियों के साथ आये समर्थकों से भरे वाहनों के काफिले से एनएच 31 व गोपालपुर पीडब्ल्यूडी सड़क पर फकरतकिया के निकट एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
Total Downloads: 102
जाम के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कई लोग अपने जरूरी काम से निकलने के बाद भी समय पर नहीं पहुंच पाए।
जाम नवगछिया प्रखंड से लेकर के गोपी ढाबा तक मकनपुर चौक से गोसाईगांव तक एवं चपरघट से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय तक लगा रहा। जाम में कई मरीज फंसे और समय पर चिकित्सक के पास नहीं पहुंच पाए। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज भी बदहाल थे।

इसके साथ ही स्कूली बच्चे भी जाम को लेकर काफी परेशान दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन करने जा रहे लोगों के समर्थकों के साथ दर्जनों वाहनों के कारण कारण जाम लग रहा है।
