नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को बिहपुर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की सिरिस्ता पंजी समेत अन्य कई पंजियों की बारीकी से पड़ताल की। जहां पंजी में कमी पायी गयी उसे अद्यतन करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिसके लिए समय भी निर्धारित की गयी। अपराध निदेशिका भाग -2 में सुंदर प्रविष्टी के लिये पीएसआई बिट्टू कुमार कमल एवं थाना परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं सभी चौकीदार की सराहनीय भूमिका को लेकर रिवार्ड भी दिया।

अवैध शराब मामले को लेकर एसपी काफी सख्त दिखे। उन्होंने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं सेवन करने वालों की सूचना चौकीदार को तुरंत थानाध्यक्ष को देने का कहा। यदि चौकीदार सूचना नही देते हैं और जिला स्तर या पुलिस मुख्यालय में छापेमारी के दौरान शराब बरामद होती है तो संबंधित चौकीदार पर कठोर कार्रवाई होगी।

यदि चौकीदार थाना प्रभारी को सूचना देते हैं और थाना प्रभारी कार्रवाई नहीं करते हैं तो थाना प्रभारी पूर्णतः दोषी होगा। थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी पर भी कार्रवाई होगी। एसपी ने निर्देश दिया कि जहां भी शराब मिलती है उसे बरामद करें एवं दोषियों को गिरफ्तार करें। इस दौरान थानाध्यक्ष, एएसआई, पीएसआई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रविवार देर रात बिहपुर थानाध्यक्ष  राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अरसंडी में एक बासा पर छापेमारी कर  20  लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों  को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अरसंडी में कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों पिता- पुत्र  कारे राय  एवं सूरज राय को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया। जिसमें छोटा गैस सिलिंडर, पानी का दो ड्रम और बर्तन बरामद किया गया है। देसी शराब बनाने के मास्टर माइंड लालू राय अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। दोनों तस्करों को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से  उसे जेल भेज दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet