नवगछिया : कोविड – 19 वैक्सीन देने के मामले में पूरे जिले में नंबर वन रहने और एक लाख लोगों को वैक्सीन दिए जाने के उपलक्ष्य में रविवार को नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोविड-19 टीकोत्सव मनाया गया. मौके पर नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि नवगछिया में कराए गए कोविड-19 महा सर्वे के अनुसार सभी लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम खुराक से आच्छादित कर दिया गया है.

इस अवसर पर डॉ बरुण ने जानकारी देते हुए कहा कि नवगछिया में सरकार के निर्देशानुसार 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी. शुरुआती समय में खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को कोविड-19 टीकाकरण करना काफी मुश्किल था.

डॉ वरुण ने कहा कि अब वे लोग दूसरा डोस देने पर फोकस करेंगे. और ससमय शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करेंगे. इस अवसर पर डॉक्टर बी दास, डीसीएम सुमित कुमार, राजीव रंजन,   बीएमई चंचल कुमार सिंह, कोल्ड चेन हेंडलर पूजा कुमारी, संध्या कुमारी मैं कोविड-19 टीकाकरण अभियान से जुड़े खट्टे मीठे यादों को भी साझा किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *