नवगछिया – नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर इंटर स्तरीय रूंगटा बालिका विद्यालय नवगछिया के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागृत किया. प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर मुख्य बाजार स्टेशन एवं नोनिया पट्टी होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची. इसके बाद विद्यालय में मध्य निषेध पर निबंध प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

फिर विद्यालय के शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने आजीवन नशे का सेवन नहीं करने की शपथ ली. विभिन्न आयोजनों में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, जीनत आरा, रूपम प्रियदर्शनी, रानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, रुबी कुमारी, पवन कुमार, अजीत कुमार, अशोक भारती, राजीव कुमार रंजन, जयप्रकाश यादव उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *