bat2

नवगछिया : नवगछिया  के नगरह मैदान में खेले जा रहे भागलपुर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच मुरली व बिहपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुरली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाएं. जवाब में खेलने आई बिहपुर की टीम ने 12 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर जीत हासिल की. बिहपुर टीम के खिलाड़ी मिलन कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मिलन ने छह छक्के वह दो चौके लगाए थे. यह टूर्नामेंट आयोजक संजीव कुमार सिंह कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता दिल्ली अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट के द्वारा करवाया जा रहा है. इसमें 16 टीमों द्वारा हिस्सा लिया गया है. मंगलवार को टीम का अभिवादन करने के लिए  विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इस मौके पर निर्णायक के रुप में राजू चौहान व मिट्ठू उद्घोषक के रूप में विहान सिंह राजा, रवि कुमार,कॉमेंटेटर राजा द्वारा किया जा रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *