नवगछिया : सेवार्थ विद्यार्थी एसफसएस नवगछिया इकाई के द्वारा भोज में बचे भोजन का सदुपयोग करने हेतु बचे हुए भोजन का संग्रह कर नवगछिया प्रखंड के जमुनिया बस्ती में जाकर वितरण किया। एसएफएस आयाम के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि लगातार अभाविप के एसएफएस आयाम के टीम के द्वारा शादी ब्याह, मृत्यु भोज, जन्मदिन भोज किसी भी तरह के भोज में बचे भोज की सुचना हम सब को मिलता है तो फिर हम सभी बचे भोज को संग्रह सर समाज में जाकर वितरण करते हैं,

ताकि बचे भोज बर्बाद होने से बच जाए! नवगछिया नगर के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि समाज में किसी भी तरह के भोज में खाना बचे तो अभाविप सेवार्थ विद्यार्थी एसफसएस नवगछिया को सुचना अवश्य ही दे! वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चौरसिया, पंकज कुमार, मृत्युंजय सिंह, आकाश शर्मा आदि लगे हुए थे!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *