BSSC 1st Inter level 2014 Counselling : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 14 दिसंबर को होने वाली प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा की काउंसिलिंग तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है। कर्मचारी चयन आयोग ने 12 दिसंबर 2021 को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, 14-12-2021 को निर्धारित काउंसिलिंग के लिए अगली तिथि के लिए सूचना आयोग की वेबसाइट www.bssc.bih.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी।

इससे पहले बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 10 दिसंबर 2021 को जारी सूचना में कहा कि बीएसएससी प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 14 दिसंबर 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।


आयोग के अनुसार, बीएसएससी प्रथम इंटर लेवल परीक्ष 2014 में काउंसिलिंग के लिए 14410 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर प्रदर्शित किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *