भागलपुर में गुरुवार की सुबह ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना जिले के अकबरनगर शाहकुंड मुख्य मार्ग के शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरपुर मोड़ के पास की है। साइकिल पर सवार व्यक्ति मजदूरी करने जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया।
Total Downloads: 102
मृतक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के मकनपुर पंचायत के शिकारी टोला के रहने वाले 45 वर्षीय शेषनाथ नारायण के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे शव को देख परिजन चित्कार मार-मार रोने लगे। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर अकबरनगर शाहकुंड मुख्य मार्ग पर बांस लगाकर NH को जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर बीडीओ सीओ थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गए। लोगों ने बताया कि मृतक शेषनाथ नारायण मजदूरी करके अपने घर का रोजी रोटी करता था। अब घर परिवार का भरण पोषण कैसे होगा इसको लेकर प्रशासन मुवाज़ा देंगे तभी जाम हटाया जाएगा

