नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया. जबकि नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर पश्चिम से सविता देवी बनी उपमुखिया, नगरपारा उत्तर पंचायत से उपसरपंच पद के लिए सविता देवी निर्विरोध निर्वाचित, सिंहपुर पश्चिम पंचायत से आलोक शर्मा बने उपसरपंच, नगरपारा दक्षिण पंचायत से निर्विरोध उपमुखिया बनी मुन्नी भारती,
Total Downloads: 329
नगरपारा दक्षिण पंचायत से राजीव कुमार सिंह बने उपसरपंच, सिहपुर पुरब से निर्विरोध उपसरपंच बनी सावित्री देवी निर्वाचित हुई. विजेता उपमुखिया एवं उपसरपंच को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ एवं सीओ अजय सरकार ने प्रमाण पत्र दिया. चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समीप समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी विजेता बने उपमुखिया एवं उपसरपंच को समर्थकों ने फुल माला अबीर गुलाल के साथ जयकारा का नारा लगाया.
