भागलपुर, रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान रविवार को चलाया गया। 150 से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गए और उनसे लगभग डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूल की गई। सीनियर डीसीएम पवन कुमार के निर्देश पर पिछले 15 दिनों से भागलपुर स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अबतक छह हजार से अधिक बेटिकट यात्रियों को पकड़कर जुर्माना किया गया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार और सीआईटी आरएन पासवान के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि टिकट चेकिंग के साथ-साथ स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है जो गंदगी फैला रहे हैं उनपर जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेन ही नहीं बल्कि एक्सप्रेस ट्रेनों में भी कई बेटिकट यात्री पकड़े जा रहे हैं। जबकि हर स्टेशन पर यह अनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। बावजूद इसके बेटिकट यात्रियों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। इधर सीनियर डीसीएम ने कहा है कि जबतक बेटिकट यात्रियों की संख्या शून्य नहीं हो जाती है तबतक टिकट चेकिंग अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी बड़े स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चल रहा है। यह अभियान छोटे स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष टीम तैयार की गई है।

मास्क लगाने के लिए भी यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

स्टेशन पर या ट्रेन में बिना मास्क के पाये जाने पर जुर्माना हो सकता है। भागलपुर के स्टेशन अधीक्षक राजीव शंकर ने बताया कि यात्रियों की जागरूकता के लिए पूछताछ केन्द्र से लगातार अनाउंसमेंट करायी जा रही है कि यात्री मास्क पहन कर ही स्टेशन परिसर में आएं जो यात्री मास्क नहीं पहन रहे हैं। उन्हें गेट पर रोका भी जा रहा है। बावजूद इसके अगर कोई यात्री बिना मास्क के स्टेशन के प्लेटफार्म पर पाये जाएंगे तो उनपर जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को कोरोना जांच कराने के लिए भी अनाउंसमेंट करायी जा रही है। स्टेशन के पोर्टिको में कोरोना जांच के लिए दो काउंटर बनाये गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *