भागलपुर जिले सहित पूरे अंगप्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. ठंड के कारण लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए भागलपुर जिला अंतर्गत सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय के वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियां 4 जनवरी से 8 जनवरी, 2022 तक बंद कर दी गईं हैं. वही कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं को सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया है.इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी.

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि ठंड के साथ-साथ कोरोना का भी कहर भागलपुर समेत पूरे राज्य में बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कोरोना के मद्देनजर भी ये फैसला अहम है.

बड़ी तेजी से फैल रहा संक्रमण

मालूम हो कि बिहार में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए पहले ही स्कूलों को बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने का आदेश दे दिया है. ताकि स्थिति के अनुसार फैसला लिया जा सके. बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए देश भर में अलर्ट जारी है. विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है. इसी कड़ी में आज से देश भर में 15 साल से अधिक के बच्चों को वैक्सीन देने की शुरूआत भी की गई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *