नवगछिया : परबत्ता पुलिस को भी सोनू राय हत्याकांड में बेहतर काम करने पर डीजीपी ने परबत्ता थानेदार को पुरस्कृत किया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया, थानेदार रामचंद्र यादव को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र और 2500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
बता दें कि 2019 में परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पथ पर तुलसीपुर के सोनू राय की हत्या हुई थी। इस केस में बेहतर जांच और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर थानेदार रामचंद्र यादव को सम्मानित किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
