नवगछिया में अवैध आरा मिल पर एक बार फिर वन विभाग सख्त नजर आ रहा है। विभाग ने इस पर नियंत्रण के लिए रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है। वैध और अवैध आरा मिल की सूची बनाई जा रही है। अवैध मिलों पर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों से गाइडलाइन ली जा रही है।

नवगछिया रेंजर पीएन सिंह ने बताया कि नवगछिया में अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई के लिए रोडमैप बन रहा है। अनुमंडल में 19 वैध मिल हैं, अवैध की सूची बनाई गई है। बता दें कि कई बार वैध मिलों ने अवैध पर कार्रवाई के लिए सीनियर अफसरों को आवेदन दिया था।

कई बार डीएम, क्षेत्रीय मुख्य वनरक्षक, प्रधान मुख्य संरक्षक को आवेदन दिया। मकनपुर स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर एंड सॉ मिल के मालिक व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा ने बताया नवगछिया में 19 आरा मिल वैध हैं। करीब 25 अवैध हैं। बिहपुर और गोपालपुर में सबसे अधिक अवैध आरा मिल चल रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *