मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

भागलपुर : दो दिनों से दिन-रात का मौसम सामान्य बना हुआ है। बदले हवाओं के रुख से न केवल ठंड कम हो गई है, बल्कि दिन-रात का तापमान भी सामान्य के बराबर हो गया है। मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो नौ जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में धूप रहेगी, लेकिन 10 से बदलाव होना शुरू हो जाएगा। 11 की आधी रात के बाद से ही हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी होने का अनुमान है। इससे 12 एवं 13 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।

बीते तीन दिनों की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया तो रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। बीते 24 घंटे में दिन का पारा ढाई व रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ चुका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान के बराबर है।

अलसुबह पड़े ओस के कारण जहां शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 93 प्रतिशत रही तो वहीं दिन में चमके धूप के कारण शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 87 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि इस दौरान 5.4 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवा बही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि आठ एवं नौ जनवरी को सुबह में हल्का कोहरा या फिर धुंध छाया रहेगा और इस दौरान दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होगी।

वहीं दस एवं 11 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और धुंध बने रहने की संभावना है। इससे 11 जनवरी को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, लेकिन रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा। वहीं 12 एवं 13 जनवरी को हल्की बारिश होगी तो दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और ठंड बढ़ जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *