भागलपुर : 23 दिसंबर से जिले में शुरु हुआ कोरोना के तीसरे लहर के तहत अब तक जिले के 399 लोगों को कोरोना हो चुका है। सबसे ज्यादा कोरोना ने भागलपुर शहर, नवगछिया व कहलगांव में तबाही मचा रखा है। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि कोरोना ने जिले के 12 प्रखंड के करीब 59 गांवों तक दस्तक दे दिया है। लेकिन कुल कोरोना के करीब 90 प्रतिशत मामले तो शहर, नवगछिया व कहलगांव (विशेषकर एनटीपीसी कहलगांव) में मिल चुके हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कहलगांव में 123 कोरोना संक्रमित मिले हैं अब तक

शाहकुंड प्रखंड के अस्पताल व प्रखंड मुख्यालय परिसर समेत पांच गांव में 17 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कहलगांव के एनटीपीसी परिसर, कस्बा के दो वार्ड व छह गांव में कुल 123 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के बाजार, जीआरपी और रंगरा, मंदरौनी, भवानीपुर, सैदपुर, डिमाहा, तेतरी, जमुनिया, पछगछिया, मकंदपुर, बाबू टोला कमलकुंड व जयरामपुर गांव में कुल 23 कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। बिहपुर प्रखंड के मिल्की, भरतखंड, झंडापुर, जयरामपुर व सीएचसी कर्मी समेत सात कोरोना संक्रमित निकले हैं। सबौर प्रखंड में सबौर नगर पंचायत के तीन वार्ड व बीएयू सबौर में कुल चार कोरोना संक्रमित मिले हैं।

सुल्तानगंज प्रखंड की बात करें तो प्रखंड क्षेत्र के चिचरौन, खेरहिया, कमरगंज, मिर्जापुर, बाथ व अस्पताल, एसडीआरएफ समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के सिर्फ फतेहपुर गांव में एक और बाकी पांच लोग नाथनगर कस्बा में रहने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के 12 प्रखंड में कोरोना का तीसरा लहर पहुंचा हैं। इन प्रखंडों में कुल 59 गांव, नगर कस्बा में कोरोना का संक्रमण पहुंचा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet