images(3)

Whatsapp group Join

नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के बिशनपुर गाँव में आयोजित स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बिहपुर के पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि अभी के युवा अगर स्वामी जी के पथ चिन्हो पर चले तो विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र भारत होगा. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र,जिला परिषद प्रतिनिधि भारतेन्दु मिश्रा  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर किया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामचंद्र मंडल व संचालन पंचायत अध्यक्ष सिंकदर मंडल ने किया. विधायक ने युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद प्रेरणा श्रोत है. उन्होंने शिकागो में अकेले दुनिया को लोहा मनवाया था. मौके पर भारतेन्दु मिश्रा, कैलाश मंडल, प्रकाश मंडल, नेपाली मंडल, राजकुमार मंडल, राजेंद्र मंडल, सानु सनगही, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet