नवगछिया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मकर सक्रांति के मौके पर सहौरा में महाप्रसाद का आयोजन कर सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि जब सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे मकर सक्रांति कहा जाता है। इसी प्रकार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
Total Downloads: 101
धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है, अंधकार का नाश व प्रकाश का आगमन होता है। इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, डॉ. दीपक कुमार, विकास कुमार, राहुल ठाकुर, विजय गुप्ता अन्य उपस्थित हुए।
