भागलपुर में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाजपत नगर के पास हुआ। ट्रक की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत हुई है। मौके पर जब स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ने की कोशिश की तो दर्जनों ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास करते हुए चालक मौके से फरार हो गया। हबीबपुर थाना अध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि – ‘सड़क हादसे में घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुट गई है।’

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

मृतक की पहचान हबीबपुर के स्वामी विवेकानंद गली सरदारपुर के निवासी किसान सुरेन्द्र कुमार के बड़े पुत्र 22 वर्षीय धनराज कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि- ‘बेटा इंटर में पढ़ाई करता था। वह सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए भागलपुर जा रहा था। इसी बीच ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद युवक को मृत समझकर थाना ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी थाना पहुंचे। जहां पिता ने कहा कि बेटे की सांस अभी चल रही है। जिसके बाद परिजन उसे निजी क्लिनिक में ले गए। जहां इलाज के दौरान धनराज ने दम तोड़ दिया।

कोहरे के कारण हुआ हादसा

मृतक छात्र के परिजन शाहकुंड थाना क्षेत्र के दमोदरपुर के अम्बा गांव के मूल निवासी है। हाल में कुछ साल से हबीबपुर के विवेकानंद स्कूल गली सरदारपुर में रह रहे है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया, घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है। अहले सुबह से इलाके में ठंड के साथ घना कोहरे छाया हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया है।

पिता का सपना रह गया अधूरा, बेटे को इंस्पेक्टर बनाने का था सपना

धनराज्य की मौत के बाद पिता सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। चीख-चीख कर एक ही बात कह रहें मेरा बेटा चला गया। उन्होंने बताया कि धनराज को वे इंस्पेक्टर बनाना चाहते थे। जिसको लेकर इंटर में पढ़ाई के साथ-साथ दरोगा भर्ती के लिए भी तैयारी कर रहा था। लेकिन सड़क हादसे में उसका बेटा चला गया। पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसे दो बेटा और तीन बेटी थे। उनमें सबसे बड़ा धनराज ही था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *