नवगछिया। प्रखंड के चौहादी गांव मे मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घर में खटिया पर बैठ कर बिड़ी पीने के दौरान आग की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला सत्तर बर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीड़ी पीने के चक्कर मे वृद्ध को पता नही चला कि चिंगारी कब उनके बिस्तर पर गिरी, जिसके बाद चिंगारी धीरे धीरे बिस्तर में पकड़ लिया और आग का रूप लेकर वृद्ध महिला के साड़ी में पकड़ लिया।
वही कुछ देर बाद ही महिला की जलकर मौत हो गई। हल्ला सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए आकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला कि जान जा चुकी थी। लोगों ने घटना के बारे में भवानीपुर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह घटनास्थल पर पहुंचे और वृद्ध के शव को कब्जे मे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। बाता दे कि मृत के घर मे वृद्ध अकेली अपने पति बटोही पासवान के साथ रहती थी। बताया कि पति भी सुबह खेत पटाने चला गया था। मृत को एक पुत्री है। नाती ने मंगलवार की देर संध्या नारायणपुर गंगा घाट पर नानी को मुखाग्नि दिया।


