नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माईलपुर में शनिवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। केलाबाड़ी के कुंदन शर्मा के तीन साल के बेटे को कुत्ते ने काटा तो वे बेटे को इंजेक्शन दिलाने पहुंचे। यहां एएनएम रानी कुमारी ने बच्चे को एंटी रैबिज की बजाय सीरिंज में डिस्टिल वाटर भर कर दे दिया। पिता ने अस्पताल प्रभारी डॉ. राकेश रंजन से शिकायत की है।
Total Downloads: 101
अस्पताल प्रभारी ने एएनएम की मान ली है। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल, एक साथ तीन वायल रखी थी। इसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन भी था, लेकिन एएनएम ने इंजेक्शन की बजाय डिस्टिल वाटर की वॉयल उठा ली और बच्चे को लगा दी। मौके पर मौजूद जिप सदस्य विपिन मंडल ने 3 वॉयल दवा देख पूछा तो डिस्टिल वाटर लगाने का खुलासा हुआ।
लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। आलम यह है कि मरीजों को लाने-ले-जाने वाली एंबुलेंस भी खराब है। इससे शुक्रवार को अस्पताल में 18 महिलाओं को बंध्याकरण के बाद घर जाने में परेशानी हुई थी। तब उन्हें भी जिप सदस्य ने अपनी गाड़ी से घर भेजा था।

