नवगछिया। कोसी पार कदवा बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर खैरपुर के पास अज्ञात हाईवा की ठोकर से सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान अर्जुन प्रसाद ठाकुर की मौत हो गयी। मृतक जंगली टोला कदवा का निवासी था और सुबह टहलने के लिए निकला था।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने शव को उठाकर सड़क के किनारे रख दिया। घटना की सूचना पर उसके परिवार के लोग पहुंचे और कदवा पुलिस के साथ शव को अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के भतीजे ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में रहते थे। मृतक के दोनों पुत्र दयानंद ठाकुर और अशोक ठाकुर बाहर रहते हैं। घटना की सूचना उनको दे दी गयी है। वे लोग आ रहे हैं। कदवा पुलिस ने बताया कि हाईवा चालक के विषय में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *