रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर भवानीपुर शिव मंदिर के पास हुए एक सड़क हादसे में जगतपुर गांव निवासी दूध विक्रेता गौतम यदाव (35) की मौत हो गयी। गौतम गुरुवार अहले सुबह एक ऑटो से अपने भाई रासबिहारी यादव के साथ कुर्सेला स्थित एक डेयरी में दूध पहुंचने जा रहा था कि ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया। जिससे गौतम की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। हादसे में गौतम का भाई रासबिहारी यादव बाल बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद तक गौतम का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। रंगरा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस अज्ञात ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह गौतम अपने भाई के साथ दूध पहुंचाने जा रहा था। शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में धक्का दे मारा।

गौतम की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। गौतम अपने पीछे चार बच्चों 12 वर्षीय सुमित कुमार, आठ वर्षीय सुजीत कुमार, छह वर्षीय अजीत कुमार, चार वर्षीय सोनाली कुमारी को पीछे छोड़ गया है। शव जगतपुर गांव पहुंचते ही पत्नी डोली देवी समेत अन्य परिजन चीत्कार कर उठे। जगतपुर के मुखिया ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *