featured-image

Whatsapp group Join

ढोलबज्जा : नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा पंचायत भवन में, शुक्रवार के दिन मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल की अध्यक्षता में, नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन ने रैली सभा को संबोधित करते हुए सभी नागरिक से एकजुट होकर, नशा को जड से मिटा देने की संकल्प लेने का आग्रह किया.  साथ हीं उन्होनें कहा- “हमलोगों में नशा शराब की नहीं, नशा हो तो शिक्षा व विकास की होनी चाहिए. ” उसके बाद सभा स्थल से भगवानपुर, मिल्की होते हुए नेहरू उ० वि ढोलबज्जा तक, “ढोलबज्जा की जनता करे पुकार, शराब मुक्त हो घर परिवार” के नारे के साथ मद्य निषेध जागरूकता रैली निकाली गई. जहाँ मौके पर सरपंच मुरारी यादव, प्रेरक विकास कुमार, ललीता कुमारी,टोला सेवक विजय व प्रदीप रजक,  हाईस्कूल के शिक्षक गोपाल कुमार सिंह, हरिश्चंद्र, ब्रजेश, मुन्ना, थानाध्यक्ष जेके सिंह व गुड्डू कुमार के साथ सभी छात्र-छात्राएं शामिल थे. उधर मवि खैरपुर कदवा से मद्य निषेध अभियान के सफल आयोजन को लेकर मुखिया अजय कुमार के नेतृत्व में साईकिल जागरुकता रैली निकाली गई. जहाँ पंचायत अंतर्गत सभी गांवों के लोगों से मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील करते हुए मवि परिसर पहुंचे. उसके बाद विद्यालय के समीप फोरलेन सडक पर पछगछिया कदवा तक डेमो मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया.  जिसमें मौके पर वरीय प्रेरक मधु कुमारी, टोला सेवक-सह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार व गोपाल रजक, कदवा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष केके भारती, शिक्षक विनोद राम, दिव्या भारती, रामदेव, सीताराम एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य ग्रामीण लोग भी शामिल थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet