नशा को छोड़ दो जीवन से नाता जोड़ दूध पीएगा दारू उसे बचा देगा झाड़ू
नवगछिया: नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत के मद्य विद्यालय खगड़ा के स्कूल से मद्य निषेध को लेकर स्कूल के शिक्षक पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में स्कूल के सभी छात्र – छात्राओं के द्वारा गांव सभी टोलों में रैली निकाल कर लोगों को 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रंखला में शामील होने व नशा को छोड़ने को लेकर भी सभी बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाल गया. जिसमें कि बच्चों द्वारा स्लोगन कहा गया कि नशा को छोड़ दो जीवन से नाता जोड़ दो जो पिएगा दारू से बच्चा उसे देगा झाड़ू कह कर रैली में घुम रहे थे. इस दौरान स्कूल के प्रभारी जिवन कुमार, अरविंद कुमार,पंकज कुमार, प्रणव कुमार, राजेश कुमार, रेखा कुमारी, नेहा कुमारी व खगड़ा पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि डॉ सुधीर सिंह व अन्य कई ग्रामिणों के सहयोग के द्वारा मद्य निषेध अभीयान को लेकर रैली निकाली गई.

