मामला आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं दिया जाता है समय पर टीएचआर व पोषाहार
मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत नवगछिया इस्माइलपुर प्रखंड के ग्रामीण

images2

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

नवगछिया :  इस बार मुख्यमंत्री के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली सीडीपीओ की मनमानी की शिकायत वहां के ग्रामीण करेंगे. मालूम हो कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा में भागलपुर आने वाले हैं. इसी दौरान इस्माइलपुर के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. इस दौरान उनकी समस्याओं की सूची में आंगनबाड़ी केंद्र व सीडीपीओ की मनमानी भी रहेगी. मालूम हो कि बाढ़ के समय में जहां सभी लोग स्थानों वह सड़क किनारों में लिए हुए थे. ऐसे में सीडीपीओ द्वारा इस्माइलपुर के 38 आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करवाया जा रहा था. सीडीपीओ के अनुसार बाढ़ के समय उनका केंद्र कहाँ खुला हुआ था. आखिर वह बाढ़ में  इस्माइलपुर  पंचायत पूरी तरह जलमग्न था, तो वह केंद्र कहां संचालित किया जा रहा था. इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसको लेकर इस्माइलपुर जिला परिषद बिपिन मंडल ने डीएम से लेकर एसडीओ तक सीडीपीओ के द्वारा केंद्र से बाढ़ के समय 600008 निकासी करने का आरोप लगाया है वह इंदौर में केंद्रों में सही समय पर टीएचआर का वितरण नहीं होने की भी जानकारी दी है. ऐसे में इस्माइलपुर के ग्रामीण इस बार मुख्यमंत्री के समक्ष यह मामला बड़ी गंभीरता से उठाने वाले हैं.

बाढ़ में नहीं थे केंद्र तो पैसा निकासी क्यों

नवगछिया अनुमंडल में आये बाढ़  में सबसे अधिक  इस्माइलपुर प्रखंड के पांचो पंचायत थे. जो पूरी तरह गंगा के बाढ़ में जलमग्न हो गए थे. इसकी जानकारी प्रशासन को भी है. प्रशासन के अनुसार, 1 अगस्त से ही पूरा इस्माइलपुर प्रखंड बाढ़ग्रस्त था. इसके बावजूद इस्माइलपुर के 38 आंगनबाड़ी केंद्रों को आखिर कहां संचालित किया जा रहा था. इसकी जानकारी प्रखंड स्तर के कर्मियों सहित अन्य ग्रामीणों को भी नहीं है. इसके बावजूद बाढ़ के समय केंद्र चलाने के नाम पर करीब सभी केंद्र से 6 लाख रुपया की निकासी की गई है. आखिर बाढ़ में बंद आंगनबाड़ी केंद्रों से पैसे की निकासी क्यों की गई यह बड़ा सवाल है.

क्या कहती है बीडीओ

इस्माईलपुर बीडीओ स्वेता कुमारी ने कहा कही जांच के लिये अभी नही आया है जिला परिषद द्वारा आवेदन दिया गया था जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *