बिहपुर। सोमवार की अल सुबह चार बजे घर से टहलने निकले एक युवक पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। बिहपुर वार्ड नंबर 9 निवासी घायल युवक मिथुन कुमार (21) ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है। जिसमें विक्रमपुर राइन टोला के बादल राइन, छंगुरी राइन, शमशेर राइन एवं नईम राइन को नामजद किया है।
Total Downloads: 101
आरोप लगाया है कि मैं सुबह चार बजे टहलने ब्लॉक मैदान की ओर जा रहा था। तभी अचानक ब्लॉक गेट के सामने चार नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया। इसी दौरान मो. बादल राइन ने मेरे सिर पर धारदार हथियार चला दिया। जिस कारण मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।
मैंने बिहपुर मध्य पंचायत के विक्रमपुर राइन टोला वार्ड नंबर 6 निवासी अख्तर अंसारी की पुत्री से 2021 में प्रेम विवाह किया है। मुझे आरोपियों ने धमकी दी है कि लड़की लौटा दो, नहीं तो तुमको या तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य को मार डालेंगे। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है।

