नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के प्रमुख रिंकू देवी ने मकंदपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच किया। जिसमें कई अनियमितता उजागर हुई। केंद्र संख्या 50 में कोई भी रजीस्ट्रर केंद्र में मौजूद नहीं था। बच्चों को पूछने पर बताया कि केवल एक समय का भोजन दिया जाता हैं। रजीस्ट्रर पर्यवेक्षिका के पास थी। मीनू के हिसाब से सुबह नास्ता में चुड़ा व खाना में पौलाव था। नास्ता तो दिया ही नहीं गया था। खाना में खिचड़ी बन रहा था।इस केंद्र पर सेविका सुषमा देवी, सहायिका मीरा देवी हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 पर कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। केंद्र पर महिलाएं खड़ी थी। बताया कि दो किलो चावल, आधा किलो दाल, एक सौ ग्राम सोयाबीन दो माह में एक बार मिलता हैं। पिछले चार माह से कोई भी दूध नहीं मिला हैं। पूछने पर सेविका विशाखा कुमारी ने बताई कि 42 छात्र छात्राएं नामंकित हैं। जिसमें 26 छात्र को ही भोजन दिया जाना हैं।

पर्यवेक्षिका कहतीं हैं मैनेज करने के लिए। गर्भवती महिलाओं का नाम नहीं जोड़ा जाता हैं। और ना ही उसे अनाज दिया जाता हैं।
इस केंद्र पर सेविका पुष्पा कुमार साहयिका विशाखा कुमारी हैं। केंद्र संख्या 103 का पोने एक बजे केंद्र पर कोई भी सेविका सहायिका मौजूद नहीं थी। जांच की सूचना पाकर केंद्र पर पहुंची सहायिका। केंद्र पर कोई भी रजिस्ट्रर नहीं था। एक बजे तक बच्चों को ना तो नाश्ता दिया गया और ना ही खाना। इस केंद्र पर सेविका गायत्री देवी सहायिका विनिता कुमारी हैं।

केंद्र संख्या 104 छोटे से कमरे में संचालित हो रहा था। कमरे में केवल 10 बच्चे की बैठने की जहग थी। जिसमें 18 बच्चे बैठाए गए थे। सेविका ऋतू गोस्वामी ने बताई कि 35 छात्र का नामंकन हैं। इस केंद्र पर भी कोई रजिस्ट्रर मौजू नहीं था। इस संबंध में प्रमुख ने बताई कि आंगनबाड़ी केंद्र में जो भी अनियमितता हैं उसे वरीय पदाधिकारियों को अवगत करवाया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *