भागलपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक माचिस कारोबारी ओमप्रकाश बबुना के स्टाफ शेखर यादव से 3 लाख रुपए की लूट लिए। आज सुबह करीब 10 बजे अपने घर से कैश लेकर खलीफाबाग चोक स्थित IDBI बैंक जा रहा था। वह साइकिल की हैंडिल में रुपए से भरा झोला लेकर जा रहा था। बैंक से कुछ दूर पहले ही सुनसान जगह पाकर बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
Total Downloads: 101
इसके बाद हथियार के बल पर रुपए से भरा झोला लूट लिया। स्टाफ ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने जाते-जाते स्टाफ को धमकी दी कि अगर वह किसी से लूटपाट की बात कहेगा तो गोली मार दूंगा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इधर, पीड़ित स्टाफ ने माचिस कारोबारी को सूचना दी। इसके बाद उसने कोतवाली थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। जानकारी मिलते ही DSP और सिटी SP भी मौके पर पहुंचे। स्वर्ण प्रभात सिटी SP ने CCTV फुटेज की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

