कटिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कटिहार को जल्द ही नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। कटिहार से दो -दो नई ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। कटिहार से बंगलुरू और सूरत के लिए नई ट्रेन चल सकती है। कटिहार रेल मंडल ने एनएफ को दो ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा था।
Total Downloads: 101
एनएफ रेलवे ने कटिहार से बंगलुरू और सूरत के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय भेज दिया है। रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही दोनो ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है की सबसे पहले कटिहार से मालदा के रास्ते बंगलुरू के लिए नई ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन परिचालन की तैयारी को लेकर डिविजन अपने स्तर से तैयारी शुरू कर चुका है। रैक मिलते ही परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। कटिहार सूरत के लिए बीच भी नई ट्रेन चलेगी। रूट को लेकर अभी कोई निर्णय नही लिया गया। कटिहार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नए पिट लाइन का निर्माण किया जा रहा है साथ ही पुराने पिट लाइन को फिर से रिमोडिफिकेशन किया जा रहा है ताकि लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।

