नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड में दो दिन पूर्व मन्द्वत टोला के गंगा दियारा में दलदली जमीन से गैस निकलने पर आग लगने की घटना को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
Total Downloads: 317
उन्होंने इस्माईलपुर पुलिस से यहां पर सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से गैस निकलने को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव होने के साथ-साथ उसमें आग लगने की बात सामने आयी थी। इसको लेकर विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम यहां जल्द भेजी जाएगी। इसके बाद ही गैस निकलने की जानकारी मिल पाएगी।
