नवगछिया : रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय रंगरा के क्रीड़ा मैदान में केसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया नवीन कुमार पिंटू द्वारा किया गया. टूर्नामेंट के पहले दिन के उद्घाटन मैच में झल्लू दास टोला तीनटंगा और मदरौनी के बीच खेला गया. जिसमें 19 ओवर और 4 गेंदों पर झल्लू दास टोला तीनटंगा की टीम ने कुल 140 रन बनाए. मैच में टॉस टॉस जीतकर मदरौनी के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 20 ओवरों में 132 रन बनाए जिसमें तिनटंगा की टीम ने 140 रन बनाकर कुल 12 रनों से जीत हासिल की। तिनटंगा की टीम के तरफ से खेलते हुए कप्तान अभिमन्यु ने 44 रन बनाकर मैन ऑफ दी मैच घोषित हुए. एंपायर की भूमिका में रंजीत कुमार राणा और आदर्श कुमार विक्की थे. मैच को सफल बनाने में ओम प्रकाश मंडल, निर्मल कुमार, शंकर शर्मा, रणजीत राणा, सुनील चटर्जी ,बिहारी मंडल एवं रंजीत कुमार के अलावे दर्जनों युवक मौजूद थे.


