खगडिय़ा। बिहार में एक बैंक के प्रबंधक ने प्रबंधन को शर्मसार कर दिया। उनके कृत्‍य से बैंक की काफी बदनामी हुई है। बैंक प्रबंधक काफी अय्यास प्रवृति का है। जानकारी के अनुसार, एक छात्रा से दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सन्हौली के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। खगडिय़ा से तबादला होने के बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।

मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक गांव की छात्रा गुरुवार को महिला थाना पहुंचकर अर्जी दी है। छात्रा का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ ही जीविका बैंक मित्र के रूप में काम करती थी। बैंक मैनेजर ने पहले प्रेम का जाल बिछाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक यौन शोषण किया। मैनेजर उसे अपने घर कटिहार भी ले गया था। छात्रा का कहना है कि बैंक मैनेजर का तबादला क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण बिहार बैंक बेगूसराय हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे उसने मोबाइल पर भी बातचीत करना बंद कर दिया। अब मैनेजर पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं।

मालूम हो कि इस मैनेजर ने इससे पहले बीएमपी की एक महिला सिपाही को भी प्रेमजाल में फंसाकर काफी दिनों तक यौन शोषण किया था। इस मामले में महिला सिपाही ने चित्रगुप्तनगर थाना में मैनेजर पर केस दर्ज करवाई थी। पुलिस के भय से मैनेजर कई महीने तक फरार रहे। इसके बाद में महिला सिपाही से समझौता कर बलुआही ठाकुरबाडी में उससे शादी रचा ली। मैनेजर से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, मगर मोबाइल का स्वीच आफ था।

छात्रा ने तत्कालीन बैंक मैनेजर पर दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अर्जी दी है। पड़ताल की जा रही है। छात्रा का आरोप है कि उसने शादी करने का वचन दिया था। लेकिन अब फोन नहींं उठा रहा है। बैंक प्रबंधक से शीघ्र पूछताछ की जाएगी। – किरण कुमारी, प्रभारी थानाध्यक्ष, महिला थाना, खगडिय़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *